Hindi NewsNcr NewsNoida NewsGreater Noida Man Duped of 10 Lakh with Fake Flat Documents Assaulted
फ्लैट के फर्जी कागजात दिखाकर दस लाख ठगे

फ्लैट के फर्जी कागजात दिखाकर दस लाख ठगे

संक्षेप:

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर क्षेत्र में एक युवक से फ्लैट के फर्जी कागजात दिखाकर 10 लाख रुपये की ठगी की गई। जब पीड़ित ने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने साथी के साथ मिलकर उसे पीट दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज किया है।

Dec 22, 2025 10:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक युवक से फ्लैट के फर्जी कागजात दिखाकर 10 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। धोखाधड़ी का पता चलने पर पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने साथी के साथ मिलकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। सेक्टर जीटा-वन निवासी दीपक चौहान से सेक्टर-37 निवासी बिशन सिंह ने ओमिक्रान स्थित अपना फ्लैट बेचने के कहा था। 20 जुलाई 2025 को दोनों के बीच 13.75 लाख रुपये में सौदा तय कर एग्रीमेंट किया गया। पीड़ित ने अलग-अलग तारीख में करीब 10 लाख रुपये दिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं, रजिस्ट्री कराने को कहा तो टालमटोल करते रहा। गड़बड़ी की आशंका पर दीपक ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि बिशन सिंह के नाम से कोई फ्लैट या संपत्ति नहीं है। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने रुपये वापस मांगे। आरोपी ने रुपये देने से मना कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर दीपक को पीटकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लाेग जब तक पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने अब न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है।