सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों का श्रम विभाग ने खंडन किया

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

ग्रेटर नोएडा में हाल ही में श्रमिक आंदोलन के बाद सरकार ने वेतन में वृद्धि की है। श्रम विभाग ने सोशल मीडिया पर फैल रहे भ्रामक प्रचार का खंडन किया है। नए मासिक वेतन के अनुसार, अकुशल श्रमिक को 13,690 रुपये, अर्धकुशल को 15,059 रुपये और कुशल श्रमिक को 16,868 रुपये मिलेंगे।

सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों का श्रम विभाग ने खंडन किया

ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। जिले में बीते दिनों श्रमिक आंदोलन के बाद शासन द्वारा वेतन में वृद्धि की गई है। मासिक वेतन के अलावा अन्य धनराशि को लेकर सोशल मीडिया द्वारा प्रचार- प्रसार किया जा रहा है। इसका श्रम विभाग ने खंडन किया है। वीडियो को काट-छांट कर प्रसारित किया जा रहा है। अपर श्रमायुक्त राकेश द्विवेदी ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार जिले में 74 अधिसूचित नियोजनों के लिए नया मासिक वेतन निम्नानुसार निर्धारित है। अकुशल श्रमिक का मासिक वेतन 13,690 रुपये, अर्धकुशल श्रमिक का मासिक वेतन 15,059 रुपये, कुशल श्रमिक का मासिक वेतन 16,868 रुपये।

मासिक वेतन के संबंध में उक्त के अतिरिक्त अन्य किसी धनराशि होने का प्रचार-प्रसार पूरी तरह से गलत और असत्य है। इसके अतिरिक्त, सोशल मीडिया एवं अन्य मीडिया माध्यमों में कतिपय संगठनों द्वारा यह भ्रामक तथ्य प्रसारित किया जा रहा है कि श्रम कार्यालय गौतमबुद्धनगर द्वारा सेवायोजकों से विगत दो वर्षों के अतिरिक्त के भुगतान के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इस संबंध में स्पष्ट किया गया कि विभाग द्वारा वर्तमान में ऐसी कोई कार्यवाही प्रचलन में नहीं है। यह समाचार पूर्णतः निराधार एवं तथ्यों के विपरीत है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।