Hindi NewsNcr NewsNoida NewsGreater Noida Implements Modern Surveillance Traffic Management with 2700 Cameras
कैमरे लगाने की योजना पर काम तेज

कैमरे लगाने की योजना पर काम तेज

संक्षेप:

सेफ सिटी परियोजना ग्रेनो में कैमरे लगाने के लिए तीन कंपनियां आगे आईं हैं,

Dec 11, 2025 07:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा की सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए कैमरे लगाने की योजना पर काम तेज कर दिया गया है। इसके लिए आज यानी शुक्रवार को एनईसी कंपनी अपनी तकनीक का लाइव डेमो देगी। वहीं रेलटेक कंपनी 15 दिसंबर को अपना डेमो देगी। एल एंड टी कंपनी पहले ही प्रस्तुतिकरण दे चुकी है। प्राधिकरण के अधिकारी के मुताबिक डेमो के आधार पर कंपनी का चयन किया जाएगा,जो नए साल में कैमरे लगाने का काम शुरू कर देगी। सेफ सिटी व आधुनिक यातायात प्रबंधन परियोजना के तहत ग्रेटर नोएडा के सभी गोलचक्कर, बाजारों, सरकारी दफ्तरों के भवन, सेक्टर, प्रवेशद्वार सहित 350 से अधिक स्थानों पर 2700 से अधिक कैमरे लगाए जाएंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस परियोजना की लागत 227.60 करोड़ रुपये के लगभग है। विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी के मुताबिक परियोजना में रुचि दिखाने वाली तीन कंपनियों एल एंड टी टेक्नोलॉजी सर्विसेज, एनईसी व रेलटेक ने डेमो देना शुरू कर दिया है। वरिष्ठ प्रबंधक अश्विनी चतुर्वेदी ने बताया कि शुक्रवार को एनईसी कंपनी द्वारा डेमो दिया जाएगा। इसके लिए गोलचक्कर व कुछ अन्य स्थानों पर ट्रैफिक सिग्नल व कैमरे लगाए गए हैं। लाइव डेमो व प्रस्तुतिकरण के जरिए कंपनी अपनी तकनीकी क्षमता को प्रस्तुत करेगी। अधिकारी के मुताबिक इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट के जरिए रियल टाइम ट्रैफिक मॉनिटरिंग (वास्तविक समय यातायात निगरानी) की जाएगी। इससे अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी। प्रणाली के लागू होने से यात्रा समय में कमी लाने में मदद मिलेगी। चौराहों पर यातायात व्यस्था को सुचारू बनाने में मदद मिलेगी।