ई- लॉटरी से लाभार्थियों का चयन होगा

Jan 23, 2026 07:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

ग्रेटर नोएडा में कृषि यंत्रों की सब्सिडी के लिए लाभार्थियों का चयन शनिवार को ई-लॉटरी के माध्यम से होगा। उप कृषि निदेशक ने बताया कि बुकिंग करने वाले किसानों का चयन जनपद स्तरीय कार्यकारी समिति के समक्ष किया जाएगा। इसके अलावा, बाल अधिकार अधिनियम के तहत जरुरतमंद बच्चों के लिए भी मुफ्त शिक्षा का प्रावधान है।

ई- लॉटरी से लाभार्थियों का चयन होगा

ग्रेटर नोएडा। जिले में कृषि यंत्रों की सब्सिडी लेने के लिए लाभार्थियों का चयन शनिवार को किया जाएगा। ई-लाॅटरी की प्रक्रिया विकास भवन के सभागार में होगी। उप कृषि निदेशक राजीव कुमार ने बताया कि कृषि यंत्रों एवं फसल अवशेष प्रबंधन से संबंधित यंत्रों की बुकिंग करने वाले कृषकों के लाभार्थी चयन के लिए ई-लाॅटरी का आयोजन होगा। लाभार्थियों का चयन जनपद स्तरीय कार्यकारी समिति के समक्ष किया जाएगा। ई-लाटरी के दौरान बुकिंग करने वाले किसान समेत अन्य शामिल हो सकते हैं। दाखिले के लिए आवेदन दो फरवरी से होंगे ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में निशुल्क एवं बाल अधिकार अधिनियम व अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश कराए जाने के लिए सीएसआर व एनजीओ के साथ बैठक की गई।

मुख्य विकास अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने कहा कि जरुरतमंद बच्चों का दाखिला कराया जाए। उन्होंने कहा कि आरटीई के तहत 3 वर्ष से लेकर 7 वर्ष से कम आयु के बच्चों को नर्सरी से कक्षा 8 तक प्राइवेट विद्यालयों में मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि दो फरवरी से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कॉपी, किताब, ड्रेस हेतु अलग से 5000 प्रति छात्र सरकार द्वारा धनराशि प्रदान की जाती है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक योजना का लाभ उठाएं। इस मौके पर बीएसए राहुल पंवार, जिला समन्वयक आलोक मिश्र, जिला समन्वयक अविनाश सिंह आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।