Hindi NewsNcr NewsNoida NewsGreater Noida Hosts 5th Invitational Karate Championship 2025 with Over 200 Participants
कराटे चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई

कराटे चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई

संक्षेप:

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में रविवार को पांचवीं इनविटेशनल कराटे चैंपियनशिप- 2025 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 200 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि डॉ़ परवेज अली...

Oct 12, 2025 09:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में रविवार को पांचवीं इनविटेशनल कराटे चैंपियनशिप- 2025 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों व अकादमी से दो सौ से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि प्रभारी जिला खेल अधिकारी डॉ़ परवेज अली ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उत्तर प्रदेश शितोरियू कराटे एसोसिएशन के महासचिव विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शितोरियू मार्शल आर्ट्स कराटे एसोसिएशन के तत्वावधान व शितोरियू कराटे एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के सहयोग से आयोजित इस स्पर्धा में कुमीते और काता वर्ग में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बालक व बालिका वर्ग की विभिन्न आयु वर्ग में वरेण्यम मिश्रा, माणिक कुकरेजा,आर्जव सिंह, अयान चौधरी, चेतना रावत, कात्यायनी, अरिंजय, अभिषेक, अद्रिका, आकर्षिका, जयस्मिता, काजल, अद्विका, आरोही, काव्या, सुहाना, साक्षी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने बताया कि इस स्पर्धा का आयोजन युवाओं में शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक दृढ़ता और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया।