Hindi NewsNcr NewsNoida NewsGreater Noida Head Constable s Mobile and Wallet Stolen from Room
हेड कांस्टेबल के कमरे से पर्स व मोबाइल चोरी

हेड कांस्टेबल के कमरे से पर्स व मोबाइल चोरी

संक्षेप:

ग्रेटर नोएडा के दादरी कस्बे में हेड कांस्टेबल विनीत कुमार के कमरे से मोबाइल और पर्स चोरी हो गया। पर्स में 2000 रुपये थे। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। दादरी कोतवाली प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और चोर की तलाश की जा रही है।

Nov 14, 2025 07:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

ग्रेटर नोएडा। दादरी कस्बे में रहने वाले हेड कांस्टेबल के कमरे से मोबाइल और पर्स चोरी कर लिया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सूरजपुर पुलिस ऑफिस में कार्यरत हेड कांस्टेबल विनीत कुमार ने दादरी कोतवाली में शिकायत दी। हेड कांस्टेबल विनीत कुमार ने बताया कि वह कस्बे में किराये के मकान में रहते हैं। उनके कमरे से मंगलवार की रात मोबाइल और पर्स चोरी हो गया। पर्स में दो हजार रुपये थे। पीड़ित को घटना के बारे में पता चला तो पुलिस को सूचना दी। दादरी कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस चोर की तलाश में जुटी है। चोर को गिरफ्तार कर सामान बरामद किया जाएगा।