बाराही मेले में संपूर्ण रामायण का मंचन
Apr 06, 2026 05:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में बाराही मेले में बाल प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया गया। बाल कलाकार पलक राजपूत ने संपूर्ण रामायण का प्रभावशाली मंचन किया। उन्हें शिव मंदिर सेवा समिति द्वारा सम्मानित किया गया। मेले में यूट्यूबर प्रदीप भाटी और रजनीश भी उपस्थित रहे। मंगलवार को होली संगीत प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सूरजपुर में चल रहे बाराही मेले में रविवार को बाल प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया गया। बाल कलाकार पलक राजपूत ने संपूर्ण रामायण का प्रभावशाली मंचन किया। शिव मंदिर सेवा समिति द्वारा उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। वहीं, मेले में यूट्यूबर प्रदीप भाटी (चिटहेरा) और रजनीश (इमलिया) भी अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी मूलचंद शर्मा ने जानकारी दी कि मंगलवार को होली संगीत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


