नौ कोचिंग सेंटरों के खिलाफ सख्ती

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

ग्रेटर नोएडा में शिक्षा विभाग ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी और पंजीकरण में खामियों के कारण नौ कोचिंग सेंटरों को बंद करने का नोटिस दिया है। पिछले महीने से चल रही जांच के दौरान फायर सेफ्टी और अन्य आवश्यक सुविधाओं की कमी पाई गई। प्रभावित कोचिंग सेंटरों में मैथ्स एकेडमी और श्रीराम कोचिंग शामिल हैं।

नौ कोचिंग सेंटरों के खिलाफ सख्ती

ग्रेटर नोएडा। जिले में संचालित कोचिंग सेंटरों के खिलाफ शिक्षा विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। शनिवार को नौ और कोचिंग सेंटरों को बंद करने का नोटिस जारी किया गया। विभागीय जांच में इन संस्थानों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी, जरूरी सुविधाओं की कमी और पंजीकरण से जुड़ी खामियां सामने आई हैं। शिक्षा विभाग की ओर से पिछले करीब एक महीने से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया जा रहा है। जांच के दौरान कुछ सेंटरों पर फायर सेफ्टी के पर्याप्त इंतजाम नहीं मिले, जबकि कई जगह अन्य आवश्यक सुविधाओं का अभाव पाया गया। वहीं, कुछ कोचिंग सेंटर बिना पंजीकरण के संचालित होते मिले।

जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि जांच में कमियां मिलने के बाद नौ कोचिंग संचालकों को बंद करने का नोटिस जारी किया गया है। इनमें मैथ्स एकेडमी कोचिंग सेंटर, शहीद भगत सिंह ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, लालबहादुर शास्त्री इंस्टीट्यूट, एकेडमिक वर्ल्ड, विजयपथ कोचिंग सेंटर, श्रीराम कोचिंग सेंटर, द वेदांत एकेडमी, एएच कोचिंग सेंटर, और फिजिक्स कोचिंग सेंटर शामिल हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsIndia Newsनौ कोचिंग सेंटरों के खिलाफ सख्ती