गर्मी में सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1077 जारी
ग्रेटर नोएडा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद हीटवेव को लेकर जिला प्रशासन भी अलर्ट

ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा । मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद हीटवेव को लेकर जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। आपदा प्रबंधन विभाग ने हीटवेव से सुरक्षा के लिए क्या करें और क्या न करें, इसके संबंध में विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। साथ ही, सहायता लेने के लिए टोल फ्री नंबर 1077 जारी किया है। जिला प्रशासन की एडवाइजरी के मुताबिक हीटवेव से बचाव के लिए घर से बाहर निकलते वक्त छाता, टोपी, गमछा तथा पानी साथ मे रखें। बाहर निकलते वक्त पूरी आस्तीन और हल्के रंगे के सूती कपड़ों का प्रयोग करें। समय-समय पर गीले कपडे को चेहरे सिर और गर्दन पर रखें।
ताजा व हल्के भोजन का सेवन करें, मौसमी फलों एवं सब्जियों जैसे-खीरा, ककडी, तरबूज आदि का प्रयोग प्रचुर मात्रा में करें। तरल पदार्थ का प्रयोग ज्यादा करें। हीटवेव में घबराहट होना, चक्कर आना, सिर दर्द, शरीर में भारी पन महसूस होना उल्टी आना, मांसपेशियों में एठन, बुखार आना, पसीना न आना, बेहोश होना जैसी परिस्थितियों में आराम करें। जरूरत पड़ने पर 108 एंबुलेंस का प्रयोग करें। इसके साथ ही किसी भी प्रकार की सहायता के लिए कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर संचालित कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 1077 पर सम्पर्क कर सकते हैं। बताया गया कि जनपद के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर लू से बचाव के लिए नगर निकायों द्वारा शेल्टर होम की स्थापना की गई है, जिसमें पंखा, कूलर, बैठने की व्यवस्था व पानी की व्यवस्था है।---
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


