Noida News: फायरिंग करने के आरोपी की जमानत याचिका खारिज

हिन्दुस्तान, नोएडा
share

Noida News: ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। जिला अदालत ने रबूपुरा थाना क्षेत्र के मुरादगढ़ी गांव में हुई फायरिंग

Noida News: फायरिंग करने के आरोपी की जमानत याचिका खारिज

Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जिला अदालत ने रबूपुरा थाना क्षेत्र के मुरादगढ़ी गांव में हुई फायरिंग और मारपीट के मामले में आरोपी बब्लू की जमानत अर्जी खारिज कर दी। वादी विक्की भाटी उर्फ योगेंद्र ने 13 अगस्त को मुकदमा दर्ज करवाया था। वादी के मुताबिक 12 अगस्त की रात आरोपी पक्ष के लोग गाली-गलौज करते हुए आए और फायरिंग शुरू कर दी थी। गोली कंछिद के पेट और मनीष के मुंह में लगकर गले में फंस गई थी। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने कहा कि आरोपी को पुरानी रंजिश और राजनीतिक साजिश के तहत झूठा फंसाया गया। असल में वादी पक्ष ने ही फायरिंग की, जिसमें उन्हीं के साथी घायल हुए।

उन्होंने पुलिस पर आरोपी को घर से उठाकर बाद में कथित मुठभेड़ दिखाने का भी आरोप लगाया। वहीं, दोनों पक्षों को सुनने और पत्रावली देखने के बाद न्यायालय ने कहा कि प्रथम दृष्टया आरोपी की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता। अपराध की प्रकृति और गंभीरता को देखते हुए जमानत का पर्याप्त आधार नहीं है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsनोएडाNoida News: फायरिंग करने के आरोपी की जमानत याचिका खारिज