कॉलेज के बाहर स्कूटी से आठ मोबाइल चोरी

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित कॉलेज के बाहर एक स्कूटी की डिग्गी से छात्रों के आठ मोबाइल फोन चोरी हो गए। एक छात्र की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

कॉलेज के बाहर स्कूटी से आठ मोबाइल चोरी

ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। नॉलेज पार्क स्थित कॉलेज के बाहर खड़ी स्कूटी की डिग्गी से छात्रों के आठ मोबाइल फोन चोरी कर लिए गए। एक छात्र की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक देवेश उपाध्याय ने बताया कि वह एक कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। वह 19 मई को एकेटीयू की परीक्षा देने के लिए नॉलेज स्थित कॉलेज में परीक्षा केंद्र पर गए थे। परीक्षा में प्रवेश से पहले उसने अपना और अपने सात साथियों के मोबाइल एक स्कूटी की डिग्गी में रख दिए।

परीक्षा समाप्त होने के बाद जब वह वापस लौटे तो स्कूटी की डिग्गी खुली थी और उसमें रखे सभी आठ मोबाइल फोन गायब थे। इसकी शिकायत तुरंत पुलिस से की। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज देख रही है। चोरों का पता लगाकर मोबाइल बरामद किए जाएंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।