Greater Noida Burglars Break into House Steal Jewelry and Valuables मकान का ताला तोड़कर सामान और गहने चुराए , Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsGreater Noida Burglars Break into House Steal Jewelry and Valuables

मकान का ताला तोड़कर सामान और गहने चुराए

ग्रेटर नोएडा के बृजवासीपुरम कॉलोनी में बदमाशों ने एक मकान का ताला तोड़कर गहने और कीमती सामान चुरा लिया। घटना के समय दंपति बाहर गए थे। जब पत्नी घर लौटी, तब चोरी का पता चला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाTue, 3 Dec 2024 05:27 PM
share Share
Follow Us on
मकान का ताला तोड़कर सामान और गहने चुराए

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। बृजवासीपुरम कॉलोनी में बदमाश एक मकान का ताला तोड़कर गहने और कीमती सामना चोरी कर ले गए। घटना के समय दंपति किसी काम से बाहर गए थे। इस बीच घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बिसरख कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बृजवासीपुरम कॉलोनी में उज्ज्वल कुमार श्रीवास्तव परिवार के साथ रहते हैं। वह किसी काम से कोलकाता गए थे, जबकि उनकी पत्नी मुरादाबाद गई थी। इसी बीच बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर नगदी, गहने समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। करीब तीन बाद उनकी पत्नी घर लौटी तो चोरी की घटना के बारे में पता चला। इसकी शिकायत तुरंत पुलिस से की। बिसरख कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज देख रही है। चोरों का पता लगाकर घटना का खुलासा किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।