Greater Noida Bikers Caught Stunting on Yamuna Expressway Traffic Police Impose Fines यमुना एक्सप्रेसवे पर स्टंट कर रहे बाइकर्स के चालान काटे , Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsGreater Noida Bikers Caught Stunting on Yamuna Expressway Traffic Police Impose Fines

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्टंट कर रहे बाइकर्स के चालान काटे

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बाइकर्स ने फिर से स्टंट किया। ट्रैफिक पुलिस ने चार बाइक के चालान किए। पुलिस लगातार बाइकर्स के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, लेकिन छुट्टियों के दौरान बाइकर्स की संख्या...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाThu, 2 Oct 2025 09:07 PM
share Share
Follow Us on
यमुना एक्सप्रेसवे पर स्टंट कर रहे बाइकर्स के चालान काटे

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर बाइकर्स ने स्टंट किया। बाइकर्स का वीडियो वायरल हुआ। इस पर ट्रैफिक पुलिस ने चार बाइक का चालान कर दिया। दरअसल, दिल्ली और गुरुग्राम से काफी संख्या में छुट्टी के दिन बाइकर्स नोएडा ग्रेटर-नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे पर रेसिंग के लिए आते हैं। ट्रैफिक पुलिस द्वारा पिछले काफी दिन से इनके खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा बाइकर्स को एक्सप्रेसवे पर आने से रोका जाता है, लेकिन गुरुवार को एक बार फिर बाइकर्स का एक वीडियो सामने आया। यह वीडियो यमुना एक्सप्रेसवे का बताया गया। इसमें एक बाइकर्स हाथ छोड़कर एक्सप्रेसवे पर बाइक दौड़ा रहा है।

इसके अलावा अन्य बाइकर्स रेसिंग कर रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई कर चार बाइक के चालान किए। पुलिस द्वारा इनमें दो बाइक के 17500, एक बाइक का 5000 और एक बाइक का 2500 का चालान किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।