देश में सर्वाधिक प्रदूषित रहा ग्रेनो

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

ग्रेटर नोएडा गुरुवार को 313 के एक्यूआई के साथ देश का सबसे प्रदूषित शहर बना। यह बारह दिनों के बाद बेहद खराब श्रेणी में पहुंचा। गाजियाबाद का एक्यूआई 308 रहा। वहीं, नोएडा का एक्यूआई 255 दर्ज किया गया। बढ़ती गर्मी के बीच, अगले दिनों में वायु प्रदूषण में कमी की उम्मीद है।

देश में सर्वाधिक प्रदूषित रहा ग्रेनो

नोएडा, राजेश शर्मा। ग्रेटर नोएडा गुरुवार को देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। यहां का एक्यूआई 313 दर्ज किया गया। बारह दिनों के बाद एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया। प्रदूषित शहरों में दूसरे स्थान पर गाजियाबाद रहा। यहां का एक्यूआई 308 दर्ज किया गया। एक दिन पहले के मुकाबले ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 17 अंक बढ़ा। इससे पहले तीन अप्रैल को ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 325 दर्ज किया गया था। अप्रैल में अब तक नोएडा के मुकाबले ग्रेटर नोएडा अधिक प्रदूषित रहा है। इस महीने दो दिन हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की जा चुकी है। नोएडा का एक्यूआई 300 से कम ही रहा है।

नोएडा का एक्यूआई गुरुवार को 255 दर्ज किया गया। बुधवार के मुकाबले शहर का एक्यूआई 34 अंक बढ़ा। ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई रात को और बढ़ गया। दस बजे रात को एक्यूआई 322 रहा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा का सबसे वायु प्रदूषित स्थान नॉलेज पार्क फाइव रहा। यहां का एक्यूआई 367 रहा। आने वाले दिनों में नोएडा और ग्रेटर नोएडा में वायु प्रदूषण कम होने की संभावना है।दिन में बढ़ने लगी है गर्मीतीन दिनों से दिन में गर्मी बढ़ने लगी है। गुरुवार को भी नोएडा और ग्रेटर नोएडा का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा। दिनभर खिली धूप रही, जिससे दिन काफी गर्म रहा। सुबह और शाम को अभी राहत है। अगले छह दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। लिहाजा 21 अप्रैल के बाद गर्मी और भी बढ़ सकती है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक जा सकता है। आने वाले दिनों में आसमान साफ रहेगा। बारिश का पूर्वानुमान नहीं है।देश के पांच सबसे वायु प्रदूषित शहरों का एक्यूआईग्रेटर नोएडा : 313,गाजियाबाद : 308,सिंगरौली : 288,नोएडा : 255,चरखी दादरी : 252,

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।