
ग्रेनो में कुत्तों को भोजन देने के लिए स्थान तय होंगे
संक्षेप: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने लावारिस कुत्तों के लिए खाना खिलाने के निश्चित स्थान बनाने हेतु सात सदस्यीय समिति का गठन किया है। सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर खाना खिलाने की अनुमति नहीं होगी। एओए और आरडब्ल्यूए द्वारा नोटिस बोर्ड लगाए जाएंगे ताकि पशु प्रेमियों को सही स्थानों की जानकारी मिल सके।
सात सदस्यीय टीम का गठन किया जाएगा एओए और आरडब्ल्यूए द्वारा नोटिस बोर्ड लगाए जाएंगे प्राधिकरण ने इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर खाना खिलाने की अनुमति नहीं होगी ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण लावारिस कुत्तों को भोजन देने के लिए (फीडिंग प्वाइंट) स्थान चिह्नित करेगा। सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर भोजन खिलाने की अनुमति नहीं होगी। इसमें अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन (एओए), रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) और पशु प्रेमियों की मदद ली जाएगी। इसके लिए सात सदस्यीय समिति गठित की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्राधिकरण ने इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया।

अधिकारी के मुताबिक, सात सदस्यीय समिति बनाकर आवारा कुत्तों के लिए निश्चित स्थान बनाए जाएंगे, जहां खाना खिलाने की सुविधा प्रदान की जाएगी। इन स्थानों पर संबंधित एओए और आरडब्ल्यूए द्वारा नोटिस बोर्ड भी लगाए जाएंगे। इससे पशु प्रेमियों को आसानी से पता चल जाएगा कि इन क्षेत्रों में ही खाना खिलाने की अनुमति है। सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर खाना खिलाने पर कार्रवाई की जाएगी। टीम में यह शामिल होंगे अधिकारी के मुताबिक सात सदस्यीय समिति में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी या उनके प्रतिनिधि, पशु क्रूरता निवारण हेतु जिला सोसाइटी या राज्य बोर्ड के प्रतिनिधि, एचसीएल फाउंडेशन अथवा पशु कल्याण संगठन से संबंधित एसोसिएशन के प्रतिनिधि, स्थानीय प्राधिकरण द्वारा प्रतिनियुक्त पशु चिकित्सा अधिकारी,डॉग फीडर प्रतिनिधि, आरडब्ल्यूए और स्थानीय पुलिस थाना के प्रतिनिधि को शामिल किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा व ग्रेटर नोएडा वेस्ट इलाके में पर्याप्त संख्या में खाना खिलाने के लिए स्थान बनाए जाएंगे,जिससे कि पशु प्रेमियों को शिकायत न रहे। ------- लावारिस कुत्तों के संबंध में सुप्रीम कोर्ट द्वारा जो आदेश जारी किया गया है,उसका पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। कुत्तों को खाना खिलाने के लिए प्राधिकरण क्षेत्र में निश्चित स्थान बनाए जाएंगे। इसके लिए सात सदस्यीय समिति गठित की जाएगी। सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर खाना खिलाने पर कार्रवाई की जाएगी। गिरीश कुमार झा, ओएसडी, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




