Hindi NewsNcr NewsNoida NewsGreater Noida Authority Demolishes Illegal Construction in Tuglapur Flood Zone
डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण ढहाकर जमीन कब्जा मुक्त कराई

डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण ढहाकर जमीन कब्जा मुक्त कराई

संक्षेप:

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने तुगलपुर गांव के पास डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। 40 हजार वर्गमीटर जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोगों से अपील की गई है कि जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से जानकारी लें।

Nov 06, 2025 05:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने तुगलपुर गांव के पास डूब क्षेत्र में गुरुवार को बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया। पुलिस बल की मौजूदगी में करीब 40 हजार वर्गमीटर जमीन कब्जा मुक्त कराई गई। कॉलोनाइजर यहां अवैध रूप से कॉलोनी बसाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान प्राधिकरण की टीम को विरोध का भी सामना करना पड़ा। प्राधिकरण को सूचना मिली थी कि तुगलपुर डूब क्षेत्र के खसरा नंबर-703 और अन्य जमीन पर कॉलोनाइजर अवैध रूप से कॉलोनी बसाने की कोशिश कर रहे हैं। वे छोटे-छोटे आकार के भूखंड बेच रहे हैं। सीईओ रवि कुमार एनजी के निर्देश पर ओएसडी राम नयन सिंह और प्राधिकरण के परियोजना विभाग के महाप्रबंधक एके सिंह के नेतृत्व में वर्क सर्किल-4 के प्रभारी राजेश कुमार निम की टीम ने पुलिस के सहयोग से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यह कार्रवाई करीब दो घंटे तक चली। प्राधिकरण ने मुक्त कराई गई जमीन कब्जे में ले ली है। प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने चेतावनी दी है कि अधिसूचित क्षेत्र में अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसीईओ ने लोगों से अपील की है कि ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से संपर्क कर उसके बारे में पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। कॉलोनाइजरों के चंगुल में फंसकर अवैध कॉलोनी में अपनी गाढ़ी कमाई न फंसाएं। कॉलोनाइजरों को चेतावनी दी गई है कि डूब क्षेत्र या प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में अवैध निर्माण करने पर ध्वस्तीकरण के साथ ही कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।