गोशालाओं का निरीक्षण आज

Mar 11, 2026 07:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

ग्रेटर नोएडा में पशुपालन विभाग की अपर निदेशक दादरी क्षेत्र की गोशाला का निरीक्षण करेंगी। इसके अलावा, जिम्स में धूम्रपान निषेध दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह रबूपुरा में नानकेश्वर महादेव मंदिर के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

गोशालाओं का निरीक्षण आज

ग्रेटर नोएडा । पशुपालन विभाग के मेरठ मंडल के अपर निदेशक गुरुवार को दादरी क्षेत्र की गोशाला का निरीक्षण करेंगी। इस दौरान विभाग के अधिकारियों के साथ विकास भवन में बैठक भी होगी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान गोशालाओं के रखरखाव, चारा, टीकाकरण, व्यवस्थाओं से संबंधी मौके की हालत पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। ----धूम्रपान से दूर रहने की शपथ दिलाईग्रेटर नोएडा । जिम्स के दंत चिकित्सा विभाग की ओर से बुधवार को धूम्रपान निषेध दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम और शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान चिकित्सकों, मरीजों और उनके तीमारदारों ने धूम्रपान और तंबाकू से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।

जिम्स के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि समारोह के दौरान लोगों को धूम्रपान और तंबाकू के हानिकारक प्रभाव बताए।-----पर्यटन मंत्री नानकेश्वर महादेव मंदिर आएंगेरबूपुरा । प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह गुरुवार को रबूपुरा आएंगे। वह नानकेश्वर महादेव मंदिर पर हुए विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान जनसभा को संबोधित भी करेंगे। सभा के लिए मंदिर के सामने मैदान में तैयारी की जा रही है। इसका जायजा लेने जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह बुधवार को पहुंचे और उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।