Hindi NewsNcr NewsNoida NewsGreater Noida Accused Lokendra Bhati Sent to Judicial Custody for Selling 500 Crore Land
ग्रेनो प्राधिकरण की जमीन कब्जाने वाले को जेल भेजा

ग्रेनो प्राधिकरण की जमीन कब्जाने वाले को जेल भेजा

संक्षेप:

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। अदालत ने जमीन की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार आरोपी लोकेंद्र भाटी

Dec 02, 2025 11:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। अदालत ने प्राधिकरण की 500 करोड़ की जमीन बिल्डर को बेचने के मामले में गिरफ्तार आरोपी लोकेंद्र भाटी को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। सेंट्रल नोएडा की अपराध शाखा ने सोमवार को आरोपी लोकेंद्र को गिरफ्तार किया था। बिसरख गांव में खसरा संख्या नंबर 773 में 75, 500 स्क्वायर मीटर जमीन आती है। प्राधिकरण ने 2008 में उक्त खसरे की कुल जमीन में से 51,000 स्क्वायर मीटर जमीन का अधिग्रहण किया था, बाकी 24,000 स्क्वायर मीटर जमीन बिना इस्तेमाल के छोड़ दी गई थी। इसके बाद मूल निवासियों ने जमीन अपने नाम पर रजिस्टर कर ली थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ग्रेनो प्राधिकरण ने 2010 से 2023 तक नोटिफाइड 51,000 स्क्वायर मीटर जमीन अलॉट नहीं की। आरोप है कि लोकेंद्र ने इसी लापरवाही का लाभ उठाकर जमीन बिल्डर को बेच दी। लोकेंद्र की मां विद्यावती ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया कि उनके नाम पर जमीन पर कंस्ट्रक्शन का काम किया गया। कोर्ट के आदेश के बाद मामले की जांच हुई, जिसके बाद डीएम ने फरवरी 2024 में अमीन कमीशन बनाया। जांच में आरोप सही मिले। अपराध शाखा ने आरोपी लोकेंद्र को सोमवार गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। न्यायालय में सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी थी। इसके बाद मंगलवार को आरोपी को फिर से कोर्ट में पेश किया गया न्यायालय ने मंगलवार को आरोपी की रिमांड पर सुनवाई करते हुए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।