सोसाइटियों में बिजली के अधिक कनेक्शन देने प्रक्रिया तेज

Apr 07, 2026 09:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

ग्रेटर नोएडा की 92 बहुमंजिला सोसाइटियों में अब तक मल्टी प्वाइंट बिजली कनेक्शन का काम पूरा हो चुका है। अजनारा होम्स में काम चल रहा है। 69 हजार से अधिक कनेक्शन दिए गए हैं। 51 फीसदी सहमति पर मल्टी प्वाइंट कनेक्शन प्रदान किया जा सकता है, जिससे उपभोक्ताओं को 12 फीसदी तक बिल में लाभ होगा।

सोसाइटियों में बिजली के अधिक कनेक्शन देने प्रक्रिया तेज

ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। ग्रेटर नोएडा की बहुमंजिला ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों में बिजली के अधिक कनेक्शन (मल्टी प्वाइंट) देने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। शहर की 92 सोसाइटियों में काम पूरा हो चुका है। यह आंकड़ा करीब 50 फीसदी है। वर्तमान में अजनारा होम्स सोसाइटी में काम चल रहा है। उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग द्वारा हर साल होने वाली जनसुनवाई में उपभोक्ताओं द्वारा यह मुद्दा गंभीरता से उठाया जाता रहा है। अधिकारी के मुताबिक बहुमंजिला सोसाइटियों में अधिक कनेक्शन देने की प्रक्रिया वर्ष 2020 से चल रही है। आयोग के दिशा- निर्देश पर नई सोसाइटियों में तो नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) अधिक कनेक्शन ही दे रहा है, लेकिन सिंगल प्वाइंट वाली सोसाइटियों को मल्टी प्वाइंट में बदलना चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है।

कुछ बिल्डर और एओए इसके लिए आसानी से तैयार नहीं होते।एनपीसीएल से मुताबिक ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट इलाके की 92 सोसाइटियों में अब तक मल्टी प्वाइंट कनेक्शन दिए जा चुके हैं। सिंगल प्वाइंट वाली 23 सोसाइियों को मल्टी प्वाइंट कनेक्शन में बदला गया है। इस अभियान के तहत 69 हजार से अधिक कनेक्शन दिए गए हैं। अजनारा होम्स सोसाइटी में काम पूरा होने के बाद यह आंकड़ा 70 से अधिक हो जाएगा। बता दें कि विद्युत नियामक आयोग के दिशा- निर्देश के अनुसार 51 फीसदी लोगों की सहमति मिलने पर मल्टी प्वाइंट कनेक्शन दिए जाने का प्रावधान है। सभी सोसाइटियों में मल्टी प्वाइंट कनेक्शन देने के लिए सर्वेक्षण का काम तेज कर दिया गया है। ज्यादातर सोसाइटियों के लोग मल्टी प्वाइंट कनेक्शन के लिए बिजली कंपनी के अधिकारियों से मांग कर चुके हैं। आयोग के सामने भी अपनी पीड़ा व्यक्त कर चुके हैं।सहमति के बाद विरोध करने पर कार्रवाई का प्रावधानएनपीसीएल के अधिकारियों के मुताबिक 51 फीसदी लोगों की सहमति के बाद सोसाइटी में मल्टी प्वाइंट कनेक्शन किया जा सकता है। आम सहमति के बाद भी यदि कोई विरोध करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। अधिकारी के मुताबिक सोसाइटियों में मल्टी प्वाइंट कनेक्शन होने से उपभोक्ताओं को बिजली के बिल में 12 फीसदी तक फायदा मिलेगा। बता दें कि ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों में मल्टी प्वाइंट कनेक्शन का मुद्दा पिछले लंबे समय से चल रहा है।विद्युत नियामक आयोग के निर्देश पर बहुमंजिला सोसाइटियों में अधिक कनेक्शन देने का कार्य किया जा रहा है। अब तक 92 सोसाइटियों में अधिक कनेक्शन दिए जा चुके। बाकी बची सभी सोसाइटियों में मल्टी प्वाइंट कनेक्शन के लिए सर्वेक्षण का काम चल रहा है। -मनोज झा, प्रवक्ता एनपीसीएल

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।