पुष्प प्रदर्शनी पुष्प प्रदर्शनी देखने के लिए प्रकृति प्रेमियों की लगी भीड़

Mar 01, 2026 06:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

- फ्लॉवर शो एंव चटकारे फूड फेस्टिवल का रविवार को भव्य समापन - ऑक्सीजन प्लांट

पुष्प प्रदर्शनी पुष्प प्रदर्शनी देखने के लिए प्रकृति प्रेमियों की लगी भीड़

गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। एनएच-नौ स्थित लैंडक्राफ्ट गोल्फलिंक्स सोसाइटी में चल रहा फ्लॉवर शो एंव चटकारे फूड फेस्टिवल का रविवार को समापन हो गया। अंतिम दिन अवकाश होने के चलते बड़ी संख्या में दर्शक प्रदर्शनी में पहुंचे। खासकर विदेशी फूलों और हर्बल गार्डनिंग ने दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया। अंतिम दिन सीडीओ अभिनव गोपाल, सहायक पुलिस आयुक्त रितेश त्रिपाठी, सूर्यबली मौर्य, जियाउद्दीन अहमद, दीपक भाटी, प्रियाश्री पाल, रजत कुमार ने शिरकत की। फ्लॉवर शो में चारों ओर असंख्य फूलों एवं पौधों की प्रदर्शनी की शोभा छाई रही। ऑक्सीजन उत्सर्जित करने वाले पौधे, वायु प्रदूषण को शुद्ध करने वाले पौधे, मेडिसिनल प्लांट के बारे में लोगों ने जानकारी प्राप्त की।

आयोजन स्थल पर फूलों से बनाए गए ऊँ सेल्फी प्वाइंट और स्टैच्यू आर्टिस्ट के साथ भी लोगों ने खूब सेल्फी ली। चटकारे में प्रसिद्ध व्यंजनों का मेले में आये लोगों ने भरपूर स्वाद लिया। आयोजन में ललित जायसवाल, राकेश गोयल, रमा त्यागी, रश्मि अग्रवाल, डीके शर्मा, निर्माश अग्रवाल, दिवाकर सिंघल, दिव्यांशु सिंघल, विकास जैन आदि का सहयोग रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।