गोल हंटर ने जीती फुटबॉल प्रतियोगिता
Feb 12, 2026 08:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
नोएडा के आईएमएस कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय गोल्डन गोल कप ओपन प्रतियोगिता का खिताब गोल हंटर टीम ने जीता। फाइनल में गोल हंटर ने गोल्डन एफसी को 4-0 से हराया। विजेता टीम को 11,000 नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और मेडल मिले, जबकि उपविजेता को 7,100 रुपये का पुरस्कार दिया गया।

नोएडा। सेक्टर-62 स्थित आईएमएस कॉलेज में चल रहीं तीन दिवसीय गोल्डन गोल कप ओपन प्रतियोगिता का खिताब गोल हंटर टीम ने अपने नाम किया। गुरुवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में गोल हंटर ने गोल्डन एफसी को 4-0 से हराकर कप अपने नाम किया। इससे पहले हुए क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में भी टीम से शानदार प्रदर्शन किया। जीत के बाद विजेता टीम को 11,000 नकद पुरस्कार, ट्रॉफी व मेडल प्रदान किए गए, जबकि उपविजेता टीम को 7,100 नकद पुरस्कार दिया गया। कॉलेज के प्रेसिडेंट राजीव कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को समग्र विकास का माध्यम बताया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


