आभूषण बनाने वाली कंपनी का सोना लेकर दो कर्मचारी फरार

Mar 01, 2026 05:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

- एनएसईजेड स्थित कंपनी में आभूषण बनाकर विदेश किए जाते हैं निर्यात - कंपनी के

आभूषण बनाने वाली कंपनी का सोना लेकर दो कर्मचारी फरार

नोएडा, संवाददाता। फेज-दो थाना क्षेत्र के एनएसईजेड में स्वर्ण के आभूषण बनाकर विदेश निर्यात करने वाली कंपनी का सोना गायब हो गया। कंपनी प्रबंधक ने दो कर्मचारियों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हरियाणा के जिला जींद निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को बताया कि वह एनएसईजेड गोल्ड क्राफ्ट इंटरनेशनल कंपनी में प्रबंधक के पद पर काम करते हैं। कंपनी में स्वर्ण के आभूषण बनाकर विदेशों में निर्यात किए जाते हैं। कंपनी में पश्चिम बंगाल के जिला हावड़ा निवासी अबीर मलिक और मकसूद अली आभूषण बनाने का काम करते थे। दोनों लोग 25 फरवरी को कंपनी परिसर में कार्य कर रहे थे।

उसी दिन लगभग सात बजे कर्मचारी मकसूद अली और अबीर रोजा खोलने के लिए फल लाने को कंपनी से बाहर गए। दोनों कर्मचारी कुछ ही देर में वापस आने की बात कहकर गए थे। उस समय दोनों के पास 57.11 ग्राम सोना शेष था। आरोप है कि उसके बाद दोनों कर्मचारी वापस नहीं लौटे। कंपनी की ओर से दोनों कर्मचारियों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। आरोपियों के अस्थायी निवास पर जाकर देखा, लेकिन वहां भी दोनों गायब थे। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।