ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नोएडाजनपद में छात्राओं ने फिर बाजी मारी

जनपद में छात्राओं ने फिर बाजी मारी

फ्लैग : गौतमबुद्ध नगर में सीबीएसई बोर्ड के 147 स्कूलों में 6655 लड़कियों ने 12वीं

जनपद में छात्राओं ने फिर बाजी मारी
हिन्दुस्तान टीम,नोएडाFri, 30 Jul 2021 09:30 PM
ऐप पर पढ़ें

फ्लैग : गौतमबुद्ध नगर में सीबीएसई बोर्ड के 147 स्कूलों में 6655 लड़कियों ने 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की

नोएडा। संवाददाता।

सीबीएसई की 12वीं में इस बार फिर लड़कियों ने लड़कों से बेहतर अंक प्राप्त किए हैं। छात्राओं ने 99.76 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं, जबकि छात्रों का औसत 99.42 रहा है।

क्षेत्रीय कार्यालय सेक्टर-137 से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर शुक्रवार को जारी परीक्षा परिणाम में लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। जनपद में संचालित होने वाले सीबीएसई बोर्ड के 147 स्कूलों में 6655 लड़कियां 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की हैं। बोर्ड की ओर से जारी रिजल्ट छात्राओं का प्रतिशत छात्रों के मुकाबले बेहतर रहा है। छात्रों का औसत प्रतिशत 99.42 रहा है। स्कूलों में भी लड़कों के मुकाबले लड़कियों के अवसर अधिक रहे हैं। इसके अलावा इंग्लिश ऑनर्स साइंस, ह्युमैनिटीज, इकोनॉमिक्स समेत विभिन्न वर्गों में छात्राओं ने अच्छे अंक हासिल किए हैं। बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि इन वर्गों के अलावा विषयों में भी छात्रों के मुकाबले छात्राओं ने बेहतर अंक प्राप्त किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें