गैस पाइपलाइन लीक होने आग लगी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नोएडाग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोर्ट के पास गैस पाइपलाइन में लीकेज होने से आग लग गई। घटना से आसपास अफरातफरी मच गई, लेकिन फायर विभाग ने समय पर आग पर काबू पा लिया। कोई जनहानि नहीं हुई है और आईजीएल को लीकेज की सूचना दी गई है।

ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सूरजपुर कोर्ट के गेट नंबर-4 के सामने गैस पाइपलाइन लीकेज होने से आग लग गई। आग लगने से आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। फायर विभाग की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। पुलिस के मुताबिक मंगलवार की शाम आईजीएल पाइपलाइन में गैस लीकेज के कारण आग लगने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए फायर की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। गैस लीकेज होने की वजह से आग लगी थी। गैस लीकेज के संबंध में आईजीएल को अवगत कराया गया है। आग की घटना में कोई जनहानि नहीं है।ब्रिजेश
ये भी पढ़ें:कबाड़ की दुकान में लगी आग, हजारों का नुकसान
कुमार
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


