बेटी की शादी के लिए पिता को 20 सिलेंडर मिले
ग्रेटर नोएडा में गैस संकट के कारण एक पिता को बेटी की शादी की तैयारी में कठिनाई हो रही थी। कई प्रयासों के बाद भी उन्हें रसोई गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे थे। अंततः, उन्होंने डीएम मेधा रुपम से मदद मांगी, जिन्होंने 24 घंटे के भीतर 20 सिलेंडर की व्यवस्था की। पिता ने डीएम का आभार व्यक्त किया।

ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। गैस संकट के बीच एक पिता को बेटी की शादी की तैयारियां उस समय मुश्किल में पड़ गईं जब रसोई गैस की भारी किल्लत सामने आ गई। हालात ऐसे थे कि चक्कर लगाने के बावजूद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहे थे। बेटी के खास दिन को यादगार बनाने की चिंता में पिता ने डीएम मेधा रुपम से गुहार लगाई। डीएम मेधा रुपम ने मात्र 24 घंटे में पीड़ित पिता को 20 सिलेंडर की व्यवस्था कराई है। बता दें कि खानपुर गांव के रहने वाले अनिल भाटी की बेटी की शादी 27 अप्रैल को है। शादी की तैयारी उनके द्वारा लंबे समय से की जा रही थी।
अब शादी में मेहमानों का खाना बनाने के लिए हलवाई ने 20 सिलेंडर की मांग की थी। सिलेंडर खरीदने के लिए वह कई एजेंसी गए, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। नौ अप्रैल को अनिल ने डीएम मेधा रूपम से मुलाकात कर अपनी परेशानी बताई। बेटी की शादी का कार्ड भी दिखाया। डीएम ने उन्हें 20 सिलेंडर दिलाने का आश्वासन दिया। आज शुक्रवार को मात्र 24 घंटे बाद ही डीएम ने उन्हें कासना गैस एजेंसी से सिलेंडर दिलाए। बताया कि उन्होंने 20 सिलेंडर प्राप्त कर लिए हैं। इसके लिए उन्होंने डीएम का आभार व्यक्त किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


