गिरोह बनाकर शहर में गांजा तस्करी करने वाले छह शातिरों पर लगी गैंगस्टर
नोएडा पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में गांजा तस्करी करने वाले छह बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर ऐक्ट के तहत कार्रवाई की। आरोपियों के पास से 30 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और अब उनकी संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

नोएडा, संवाददाता। फेज-दो थाना पुलिस ने गिरोह बनाकर दिल्ली-एनसीआर में गांजा तस्करी करने वाले छह बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर ऐक्ट के तहत कार्रवाई की है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि जून में सीआरटी और थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के पास से करीब 30 किलो गांजा बरामद हुआ था। आरोपियों की पहचान गाजियाबाद के इंद्रापुरम निवासी मिलिंद सुमन उर्फ मिलन उर्फ रैक्स उर्फ चिंटू, पूर्वी दिल्ली निवासी अजीम, बुलंदशहर के कलोली निवासी बंटी कुमार, पश्चिम बंगाल के कोलकाता निवासी सूरज शाव, चंदन शाव ओर दिल्ली के तुगलकाबाद निवासी शमीम के रूय में हुई थी।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह गिरोह बनाकर दिल्ली-एनसीआर में गांजा की ऑनलाइन सप्लाई करते हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने अब गैंगस्टर ऐक्ट के तहत केस दर्ज कर संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


