आयुष्मान कार्ड का पंजीकरण कराया

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

नोएडा के सेक्टर-12 स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में एक निशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। विधायक पंकज सिंह ने इसका उद् घाटन किया और कहा कि स्वास्थ्य जांच समय पर करानी चाहिए। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने परामर्श दिया, निशुल्क जांच और दवाइयां वितरित की गई, तथा आयुष्मान भारत योजना के तहत पंजीकरण किया गया।

आयुष्मान कार्ड का पंजीकरण कराया

नोएडा। सेक्टर-12 स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में रविवार को निशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। इसमें आयुष्मान कार्ड के लिए पंजीकरण किया गया। स्वास्थ्य शिविर का उद् घाटन विधायक पंकज सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है। समय समय पर स्वास्थ्य जांच करानी चाहिए। ताकि समय रहते बीमारी की पहचन हो सके। स्वास्थ्य शिविर में प्रकाश अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने परामर्श दिया। साथ ही निशुल्क जांच और दवा वितरण की व्यवस्था की गई। आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र नागरिकों का पंजीकरण किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।