महिला दिवस पर जिम्स में निशुल्क जांच होंगी

Mar 07, 2026 07:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

ग्रेटर नोएडा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और ओबेसिटी वीक के अवसर पर जिम्स में 9 से 14 मार्च तक मुफ्त जांचें की जाएंगी। मोटापा ग्रसित रोगियों के लिए फाइब्रोस्कैन और महिलाओं के लिए डेक्सा स्कैन की सुविधा उपलब्ध होगी। यह पहल स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए है।

महिला दिवस पर जिम्स में निशुल्क जांच होंगी

ग्रेटर नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और ओबेसिटी वीक के मौके पर जिम्स में कुछ जांचें निशुल्क होंगी। अस्पताल के मेडिसिन विभाग की पहल पर नौ से 14 मार्च तक ओबेसिटी वीक मनाया जा रहा है। इस मौके मोटापा ग्रसित रोगियों के लिए फाइब्रोस्कैन की सुविधा, महिलाओं के लिए डेक्सा स्कैन निशुल्क होगा। निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि मरीज संस्थान की मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसूति रोग व ऑर्थोपेडिक्स में चिकित्सकों से परामर्श ले सकते हैं। चिकित्सकों की सलाह के अनुसार मरीजों को मेडिसिन ओपीडी नंबर 10 से इन जांचों के लिए परामर्श दिया जाएगा। जिसके बाद वे निर्धारित अवधि के दौरान इन जांचों का लाभ निशुल्क ले सकते हैं।

संस्थान द्वारा यह पहल मोटापा, फैटी लिवर तथा रजोनिवृत्ति के बाद महिलाओं में होने वाली हड्डियों की कमजोरी जैसी समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय पर उसका कराने के लिए है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।