Hindi NewsNcr NewsNoida NewsFraudulent Land Deal in Greater Noida Man Duped of 17 Lakhs
न्यायालय के आदेश पर छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

न्यायालय के आदेश पर छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

संक्षेप:

ग्रेटर नोएडा में एक युवक से सिकंद्राबाद औद्योगिक क्षेत्र में व्यावसायिक भूखंड बेचने के नाम पर 17 लाख रुपये ठगे गए। आरोपी ने फर्जी कागजात दिखाकर धोखा दिया। दीपक चौहान ने आरोपियों से पैसे वापस मांगे, लेकिन उन्होंने मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में छह आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

Nov 24, 2025 12:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। बुलंदशहर के सिकंद्राबाद औद्योगिक क्षेत्र में व्यावसायिक भूखंड बेचने के नाम पर युवक से 17 लाख रुपये हड़प लिए। लिए गए। फर्जी कागजात दिखाकर झांसे में ले लिया था। इस मामले में न्यायालय के आदेश पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने छह आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर जीटा-वन स्थित पैरामाउंट गोल्फ फारेस्ट सोसाइटी में दीपक चौहान की मुलाकात बीते वर्ष सिंतबर माह में अल्फा टू निवासी सुक्खन सिंह वर्मा से हुई थी। सुक्खन ने दीपक को बताया कि सिकंद्राबाद औद्योगिक क्षेत्र में उसका भूखंड है। वह गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासी राहुल खन्ना के नाम है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आरोपी के झांसे में आकर दीपक ने उक्त भूखंड का 1.10 करोड़ रुपये में सौदा तय कर लिया। इसके बाद अलग-अलग तारीख में सुक्खन के बताए बैंक खातों में दीपक ने 17 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद भी आरोपियों द्वारा दीपक के नाम संपत्ति की रजिस्ट्री नहीं की गई। गड़बड़ी की आशंका पर दीपक ने उप निबंधन कार्यालय से जानकारी जुटाई तो पता चला कि उक्त भूखंड किसी शकीला के नाम से पंजीकृत है। इस दीपक ने आरोपितों से रुपये वापस मांगे तो सुक्खन ने समझौते के लिए बुलाकर रुपये देने से मना कर दिया। आरोप है कि विरोध करने पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपितों पर फर्जी कागजात बनाकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया सुक्खन सिंह वर्मा, राहलु खन्ना, रंजीत वर्मा, रवि राणा, राजकुमार तिलक और दो अज्ञात समेत छह लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।