फ्लैट बेचने का झांसा देकर तीन लाख रुपये हड़पे

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। नोएडा के सेक्टर-122 में फ्लैट बेचने का झांसा देकर ठगी का मामला

फ्लैट बेचने का झांसा देकर तीन लाख रुपये हड़पे

ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। नोएडा के सेक्टर-122 में फ्लैट बेचने का झांसा देकर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने दंपति पर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पति-पत्नी समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गाजियाबाद निवासी जवाहर सिंह ने न्यायालय को बताया कि कुछ दिनों पहले उनकी मुलाकात दिल्ली के रहने वाले सुनील कुमार और उनकी पत्नी से हुई। दंपति ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-122 में उनका फ्लैट है, जिसे वे बेचना चाहते हैं। सेक्टर डेल्टा-1 में फ्लैट बेचने को लेकर दोनों के बीच सौदा तय हुआ।

पीड़ित ने बतौर बयाना तीन लाख रुपये दंपति को दिए। पीड़ित को संदेह हुआ तो प्राधिकरण से फ्लैट के बारे में पता करवाया।पीड़ित को पता चला कि फ्लैट किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर है। पीड़ित ने इस बात के बारे में दंपति को बताया और अपने रुपये वापस मांगे। इसके बाद आरोपी दंपति ने पीड़ित को समझौता करने के बहाने सेक्टर डेल्टा-1 मेट्रो स्टेशन पर बुलवाया। आरोप है कि पति-पत्नी अपने साथ कुछ लोगों को लेकर वहां पहुंचे और पीड़ित को धमकी दी कि रुपये वापस मांगे तो अंजाम बुरा होगा। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूरन पीड़ित को कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। अब न्यायालय के आदेश पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।