Hindi NewsNcr NewsNoida NewsFraud at Noida Mall Man Duped Over Expensive Watch Booking
होटल में भुगतान करने के बहाने महंगी घड़ी ले भागे

होटल में भुगतान करने के बहाने महंगी घड़ी ले भागे

संक्षेप:

नोएडा के सेक्टर-18 के डीएलएफ मॉल में एक व्यक्ति ने 89 हजार रुपये की घड़ी बुक की और होटल पर डिलीवर कराने का कहा। वहां एक व्यक्ति जो खुद को चालक बताता है, घड़ी लेकर भाग गया। शोरूम मालिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जो आरोपियों की तलाश कर रही है।

Nov 13, 2025 05:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-18 स्थित डीएलएफ मॉल के शोरूम से एक व्यक्ति ने घड़ी बुक कर होटल में मंगाई। वहां पर कोई अन्य व्यक्ति कार चालक बनकर मिला और घड़ी ले गया। पीड़ित शोरूम मालिक ने एक्सप्रेसवे थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। दिल्ली के संगम विहार के रहने वाले अभिलाष सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका सेक्टर-18 स्थित डीएलएफ मॉल में घड़ी का शोरूम है। उनके शोरूम में सिद्धार्थ कपूर प्रबंधक हैं। नौ अक्तूबर को एक व्यक्ति हाथ की घड़ी खरीदने के लिए आया। उसने काफी घड़ी देखीं। थोड़ी देर बाद उसे 89 हजार रुपये की घड़ी पसंद आई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उसने घड़ी को बुक करा दिया। सेक्टर-135 स्थित होटल पर डिलीवर करने और वहीं से भुगतान करने की बात कही। सिद्धार्थ ने वहां पर स्टाफ को घड़ी और बिल लेकर भेजा। फोन करने पर होटल के बाहर ही कथित लाला राम नाम का व्यक्ति मिला। उसने खुद को घड़ी बुक कराने वाले व्यक्ति का कार चालक बताया। उसने कार के पास स्टाफ को खड़ा किया। मालिक से भुगतान लाकर देने की बात कही। वह घड़ी और बिल लेकर गया। उसके काफी देर तक नहीं आने और मोबाइल भी बंद आने पर स्टाफ को अपने साथ धोखाधड़ी का अहसास हुआ। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।