
साझेदार पर लगाया धोखाधड़ी करने का आरोप, मुकदमा दर्ज
ग्रेटर नोएडा में एक व्यक्ति ने अपने साझेदार पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित अकबर ने न्यायालय में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी आशीष चौहान और उसके सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।
साझेदार पर लगाया धोखाधड़ी करने का आरोप, मुकदमा दर्ज ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई का काम करने वाले व्यक्ति ने अपने साझेदार पर करीब 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी साझेदार और उसके सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सेक्टर ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हल्दौनी गांव में रहने वाले अकबर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अकबर ने न्यायालय को बताया कि कुछ दिनों पहले आशीष चौहान नाम के व्यक्ति ने उनके साथ बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर का व्यवसाय शुरू किया। आरोपी ने हेराफेरी कर बिल्डिंग मटेरियल का काफी सामान ग्राहकों को बेच दिया।
इसके रुपये अपने खाते में जमा करवा लिए। ग्राहकों के फोन आने पर पीड़ित को धोखाधड़ी के बारे में पता चला। पीड़ित ने मामले की जांच करवाई तो पता चला कि आरोपी अब तक करीब 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर चुका है। पीड़ित ने शिकायत की तो आरोपी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उसके साथ गाली-गलौज की और धमकी दी। इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूरन पीड़ित को कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी साझेदार आशीष चौहान और उसके पिता चंद्रवीर सिंह भाई रणवीर और अन्य सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




