
हादसों में महिला समेत चार की मौत
ग्रेटर नोएडा में दादरी और जेवर क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। पहली घटना में बस के चालक और परिचालक को एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। दूसरी घटना में बाइक सवार और एक महिला...
ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। दादरी और जेवर क्षेत्र में अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसों में महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर टक्कर मारने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। ट्रक ने बस के चालक-परिचालक को कुचला मूलरूप से संभल के रहने वाले रामपाल ने दादरी कोतवाली पुलिस से शिकायत की। रामपाल ने बताया कि उसका भाई गुड्डू बस चलाता था। गुड्डू शनिवार को बस लेकर गाजियाबाद से बदायूं अपने घर जा रहा था। ईस्टर्न पेरिफेरल पर दादरी कट के पास अचानक बस खराब हो गई।

चालक गुड्डू और परिचालक हेमराज नीचे उतरकर बस में खराबी देखने लगे। इसी बीच तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े चालक-परिचालक को कुचल दिया। हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रामपाल की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ट्रक ने बाइक सवार को कुचला मूलरूप से बदायूं के रहने वाले रामरक्षपाल ने पुलिस से शिकायत की। रामरक्षपाल ने पुलिस को बताया कि उसका भाई अवनेश कुमार शुक्रवार की रात बाइक पर सवार होकर नोएडा से बदायूं अपने घर जा रहा था। दादरी कोतवाली क्षेत्र में जारचा अंडरपास के समीप बेकाबू ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अवनेश की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। डंपर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत जेवर कोतवाली क्षेत्र के कानूनगोयान मोहल्ले के रहने वाले शिवकुमार ने पुलिस को बताया कि शनिवार को उसका बेटा जीतू अपनी बहन नीरज को लेकर भीकनपुर से जेवर घर आ रहा था। जेवर के मॉडलपुर गांव में बेकाबू डंपर ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में नीरज की मौत हो गई, जीतू को भी हल्की चोटे आईं। शिवकुमार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ने डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




