एहतियातन 12 जिलों से फोर्स बुलाई

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन के कारण पुलिस और प्रशासन मंगलवार को पूरी

एहतियातन 12 जिलों से फोर्स बुलाई

नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन के कारण पुलिस और प्रशासन मंगलवार को पूरी तरह सतर्क नजर आया। पुलिस ने अप्रिय घटना से बचने के लिए पहले से रणनीति तैयार की। सुरक्षा के लिहाज से 12 जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। मथुरा, हापुड़, आगरा, गाजियाबाद और अलीगढ़ से पुलिसकर्मियों को बुलाया गया। बाहरी जिलों से आई फोर्स को शहर के संवेदनशील और औद्योगिक क्षेत्रों में तैनात किया गया, ताकि स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण रखा जा सके। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के जिन 12 थानों में औद्योगिक इकाइयों की संख्या अधिक है, वहां के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी क्षेत्र में विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।

प्रत्येक चौकी क्षेत्र में करीब 50 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा दो इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी और एक क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारी को भी मौके पर जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मल्टी-लेयर सिक्योरिटी सिस्टम के जरिए पुलिस हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर नजर बनाए रही। यहां प्रदर्शन स्थलों के आसपास बैरिकेडिंग की गई है और आने-जाने वाले लोगों की सघन चेकिंग होती रही। पुलिस की टीमें लगातार पेट्रोलिंग करती रहीं। ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के माध्यम से भी निगरानी रखी गई। खास तौर पर उन इलाकों पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है, जहां पहले तनाव या झड़प की स्थिति बनी थी। अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार को प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। एक दो जगह पर ही पुलिस और प्रदर्शनकारी आमने सामने आए। आगे भी शांति बने रहे इसके लिए श्रमिक संगठनों से लगातार संवाद किया जा रहा है। प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों और मजदूरों से भी पुलिस ने अपील की है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखें और किसी भी तरह की हिंसक गतिविधि से दूर रहें। यदि कोई व्यक्ति माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।