खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए : चिराग पासवान

Jan 09, 2026 08:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

ग्रेटर नोएडा में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने खाद्य एवं पेय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की चर्चा की। मंत्री ने बताया कि 2026 का बजट इस क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण होगा और वैश्विक कंपनियों को भारत में शोध केंद्र खोलने का आमंत्रण दिया।

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए : चिराग पासवान

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने गुरुवार को इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित खाद्य एवं पेय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार ने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं। वह सरकार और उद्योग के बीच सेतु बनने की कोशिश कर रहे। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि सरकार ने पिछले साल के बजट में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को मजबूत करने की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र पर ध्यान केन्द्रित किया गया है। इस क्षेत्र का मंत्री होने के नाते मुझे इस साल के बजट से बहुत उम्मीदें हैं।

उन्होंने उम्मीद जताई कि वर्ष 2026 का बजट लोगों की उम्मीदों को पूरा करेगा। खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में व्यवसाय के बड़े मौके हैं और सरकार इस क्षेत्र में आने वाले उद्यमियों का समर्थन कर रही है। सरकार खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के साथ व्यापार को सुगम बनाने के लिए हर कदम उठाएगी। उन्होंने वैश्विक कंपनियों से भारत में अपने शोध एवं विकास केंद्र खोलने की अपील की। केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष अपने गिरते जनाधार के बीच बेवजह एसआईआर का मुद्दा उठा रहा। जनता में विपक्षी दलों के खिलाफ काफी आक्रोश है। कारोबार से जुड़ी है यह प्रदर्शनी ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में चल रही तीन दिवसीय इंडसफूड प्रदर्शनी में 120 देशों के कारोबारी हिस्सा ले रहे। प्रदर्शनी सिर्फ व्यापारियों के लिए है। आम आदमी के लिए प्रवेश नहीं है। कारोबारियों ने अपने नए खाद्य और पेय पदार्थे यहां प्रदर्शित किए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;