चिकन एग रॉल खाने से पिता-पुत्री समेत चार लोग बीमार

Apr 07, 2026 07:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

ग्रेटर नोएडा में जगत फार्म के रोशनी एग रोल स्टॉल से चिकन एग रोल खाने के बाद एक पिता-पुत्री समेत चार लोग बीमार हो गए। उन्हें फूड प्वाइजनिंग की पुष्टि के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार ने स्टॉल पर खराब गुणवत्ता का सामान बेचने का आरोप लगाया है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू की है।

चिकन एग रॉल खाने से पिता-पुत्री समेत चार लोग बीमार

ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। जगत फार्म बाजार के स्टॉल से चिकन एग रोल खाने से पिता-पुत्री समेत चार लोग बीमार हो गए। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। डॉक्टरों ने फूड प्वाइजनिंग की पुष्टि कर दवा दी। सूरजपुर स्थित लोटस पार्क निवासी अनिल पासवान ने बताया कि उन्होंने रविवार शाम को जगत फार्म स्थित रोशनी एग रोल नामक स्टॉल से परिवार के लिए चिकन एग रोल खरीदे थे। सदस्यों ने रोल का सेवन किया। इसके कुछ घंटे बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। अनिल पासवान, उनकी बेटी और उनके दो दोस्तों को तेज बुखार, लगातार उल्टी और दस्त की शिकायत हुई।

सभी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल सभी का इलाज जारी है और उनकी हालत खतरे से बाहर है।पीड़ित ने स्टॉल संचालक पर बासी या खराब गुणवत्ता का सामान बेचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि स्टॉल पर साफ-सफाई का अभाव था और चिकन व अंडों की गुणवत्ता बेहद खराब थी, जिसके कारण उनके परिवार की जान जोखिम में पड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने तुरंत रोशनी एग रोल स्टॉल पर जाकर जांच की। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के सहायक आयुक्त सर्वेश कुमार ने बताया कि स्टॉल से सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।