Noida News: भुगतान न करने पर डिलीवरी ब्वॉय का हंगामा

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

Noida News: ग्रेटर नोएडा,आशीष धामा। यमुना सिटी के सेक्टर-22डी स्थित हाइराईज सोसाइटी में फूड डिलिवरी के भुगतान को लेकर हंगामा हुआ। डिलिवरी ब्वॉय का आरोप है कि फ

Noida News: भुगतान न करने पर डिलीवरी ब्वॉय का हंगामा

Noida News: ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। यमुना सिटी के सेक्टर-22डी स्थित हाइराईज सोसाइटी में फूड डिलिवरी के भुगतान को लेकर हंगामा हुआ। डिलिवरी ब्वॉय का आरोप है कि फ्लैट पर भोजन पहुंचाने के बाद वहां मौजूद युवक और विदेशी नागरिक ने भुगतान करने से इनकार कर दिया। हाईराइज सोसाइटी में रविवार देर शाम ऑनलाइन बुकिंग के बाद भोजन देने पहुंचे युवक और सोसाइटी निवासी के बीच भुगतान को लेकर विवाद हो गया। डिलीवरी ब्वॉय के मुताबिक, वह 22डी हाईराइज सोसाइटी में एक फ्लैट पर भोजन पहुंचाने गया था। डिलीवरी देने के बाद उसने मौके पर मौजूद युवक और एक विदेशी नागरिक से भोजन का भुगतान करने को कहा।

आरोप है कि युवक ने रुपये देने से इनकार कर दिया और उसे धमकाने लगा। वहीं, फ्लैट में रहने वाले युवक ने भी डिलीवरी ब्वॉय पर मोबाइल फोन ले जाने का आरोप लगाए। इसके बाद डिलीवरी ब्वॉय ने अपने साथियों को फोन कर बुला लिया। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में डिलीवरी ब्वॉय सोसाइटी के बाहर पहुंच गए और बकाया भुगतान करने की मांग करने लगे। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बाहर कर दिया। बाद में सोसाइटी के लोगों के समझाने पर युवक ने डिलीवरी ब्वॉय को भुगतान किया। इसके बाद मामला शांत हो गया। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, इसकी जांच की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsनोएडाNoida News: भुगतान न करने पर डिलीवरी ब्वॉय का हंगामा