ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नोएडावेतन नहीं मिलने पांच कर्मचारियों ने आत्मदाह का प्रयास किया

वेतन नहीं मिलने पांच कर्मचारियों ने आत्मदाह का प्रयास किया

-मोजर बेयर कंपनी के 2200 कर्मचारियों को 10 माह से नहीं मिला है वेतन वेतन नहीं मिलने पांच कर्मचारियों ने किया आत्मदाह का...

वेतन नहीं मिलने पांच कर्मचारियों ने आत्मदाह का प्रयास किया
हिन्दुस्तान टीम,नोएडाWed, 08 Aug 2018 09:08 PM
ऐप पर पढ़ें

वेतन की मांग को लेकर आंदोलनरत कंपनी के पांच कर्मचारियों ने पेट्रोल डालकर बुधवार को कलेक्ट्रेट पर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। बाद में पांचों को हिरासत में ले लिया। बाद में सभी को छोड़ दिया गया। प्रशासन ने कर्मचारियों से दो दिन का समय मांगा और कंपनी प्रबंधन पर एफआईआर दर्ज करने का आश्वासन दिया है।कंपनी के 2200 कर्मचारियों को दस महीने से वेतन नहीं मिल रहा है। इसके विरोध में बुधवार शाम चार बजे कर्मचारियों ने कंपनी से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। कलेक्ट्रेट में प्रशासन व पुलिस की मध्यस्थता बैठक होनी थी, लेकिन कंपनी की ओर से कोई नहीं आया। इससे कर्मचारियों में गुस्सा बढ़ गया। इससे आहत पांच कर्मचारियों अजय नागर, सतीश शर्मा, प्रदीप नागर, अजित सिंह व ललित त्यागी ने डीएम कार्यालय के सामने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। वहां मौजूद पुलिस बल ने पांचों को रोक लिया। पुलिस ने पांचों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद कर्मचारियों ने काफी हंगामा किया। पुलिस, प्रशासन और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। हंगामा बढ़ता देख प्रशासनिक और पुलिस अफसरों ने कर्मचारियों से बातचीत की और कंपनी प्रबंधन पर कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया और दो दिन का समय मांगा है। रात करीब आठ बजे कर्मचारियों ने अपना धरना समाप्त किया। इस मामले में सुनवाई जारी एसडीएम सदर राजपाल सिंह ने बताया कि एनसीएलटी में कंपनी के केस पर सुनवाई हो रही है। एनसीएलटी का जो फैसला आएगा, उसका पालन कराया जाएगा। आईआरपी को हटा दिया गया है। इसकी सूचना आने पर बुधवार को बैठक से पहले कर्मचारियों को सूचना दे दी गई थी।Ó

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें