Hindi NewsNcr NewsNoida NewsFire Breaks Out in Moving Sleeper Bus on Yamuna Expressway Passengers Escape

यमुना एक्सप्रेस वे पर चलती बस में लगी आग, सवारियों में मची अफरा तफरी

संक्षेप: गुरुवार रात यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती स्लीपर बस में आग लग गई। आग बस की छत पर रखे सामान से लगी, जिससे सवारियों में अफरातफरी मच गई। सवारियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। पुलिस के अनुसार, बस में करीब 50...

Thu, 16 Oct 2025 10:55 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on
यमुना एक्सप्रेस वे पर चलती बस में लगी आग, सवारियों में मची अफरा तफरी

यमुना एक्सप्रेस वे पर चलती बस में लगी आग, सवारियों में मची अफरा तफरी ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। दनकौर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार की रात चलती स्लीपर बस में आग लग गई। आग बस की छत पर रखे सामान में लगी। आग से सवारियों में अफरातफरी मच गई। सवारियों ने बाहर कूदकर जान बचाई। दनकौर कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लुधियाना से आगरा जा रही स्लीपर बस में गुरुवार की रात यमुना एक्सप्रेसवे पर आग लग गई। बस की छत के ऊपर सवारियों का सामान रखा था। बस के ऊपरी हिस्से में आग लगी थी। छत पर रखे सामान ने आग पकड़ ली।

एक्सप्रेसवे से गुजर रहे राहगीरों में बस में लगी आग की सूचना चालक को दी। उसने तुरंत बस को साइड में रोका। बस में आग की सूचना से सवारियों में हड़कंप मच गया। सवारियों ने किसी तरह बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। पुलिस के मुताबिक बस में करीब 50 यात्री सवार थे। सभी सुरक्षित हैं। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बस में रखा सवारियों का सामान जल गया। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल है। आग लगने का कारण पता लगाया जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।