Noida News: सोसाइटी में बीसवीं मंजिल पर आग से अफरातफरी
Noida News: ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सूरजपुर थाना क्षेत्र स्थित मिग्शन अल्टीमो सोसाइटी में गुरुवार की रात 20वें फ्लोर के कॉमन एरिया में अचानक तारों में आग लगन

Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सूरजपुर थाना क्षेत्र स्थित मिग्शन अल्टीमो सोसाइटी में गुरुवार की रात 20वें फ्लोर के कॉमन एरिया में अचानक तारों में आग लगने से अफरातफरी मच गई। सोसाइटी के लोगों और सुरक्षा कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की रात टावर-तीन के 20वें फ्लोर के कॉमन एरिया में बिजली के तारों में आग लगी थी। आग की सूचना पर पुलिस व फायर विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। हालांकि, इससे पहले ही लोगों ने सुरक्षाकर्मियों की मदद से आग पर काबू पा लिया था।
घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सोसाइटी में आग लगने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। सोसाइटी के लोगों ने फायर सेफ्टी सिस्टम की तत्काल जांच, मरम्मत और नियमित सुरक्षा ऑडिट कराने की मांग की है, ताकि भवष्यि में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


