जिम में आग लगने पर 15 लोगों को सुरक्षित निकाला

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

ग्रेटर नोएडा के जेवर कस्बे में एक जिम में आग लग गई। आग का कारण इनवर्टर की बैटरी में शॉर्ट सर्किट बताया गया है। पुलिस और दमकल ने 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। आग पर काबू पाने में एक घंटे का समय लगा। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन जिम का नुकसान हुआ है।

जिम में आग लगने पर 15 लोगों को सुरक्षित निकाला

जेवर कोतवाली के सामने इमारत की तीसरी मंजिल पर आग लगी इनवर्टर की बैटरी में शॉर्ट सर्किट को घटना की वजह बताई जा रही

आग लगने की घटना

ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। जेवर कस्बे में रविवार की सुबह एक जिम में अचानक आग लग गई। इससे पूरे परिसर में धुआं फैल गया। व्यायाम कर रहे लोग अंदर फंस गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने अंदर फंसे 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

दमकल और पुलिस का बचाव अभियान

जिले के मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि जेवर कोतवाली के ठीक सामने एक बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर प्रवीण चौधरी की जिम है। रविवार की सुबह करीब 6:30 बजे जिम में अचानक आग लग गई। घटना के समय यहां करीब 15 लोग व्यायाम कर रहे थे। अचानक धुआं उठता दिखाई दिया और कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे जिम में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के साथ-साथ अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण इनवर्टर की बैटरी में शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। हालांकि, आग के सटीक कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। जिम में रखे उपकरण और अन्य सामान का नुकसान हुआ है।

राहगीरों की भूमिका

राहगीरों ने पुलिस और दमकल को सूचना दी

रविवार की सुबह कस्बे के लोग घूमने के लिए निकले लोगों ने इमारत की तीसरी मंजिल से धुआं निकलता देखा। उन्होंने ही घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। बचाव कार्य के दौरान घटनास्थल पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। दमकल विभाग की टीम ने काफी प्रयास के बाद लोगों को सुरक्षित बचाया ।

फंसे लोगों की मदद

धुआं भरने पर खिड़की से मदद की गुहार लगाई

आग लगने के बाद जिम में धुआं फैलने से सीढ़ियों से आने का रास्ता बंद हो गया। इसके चलते अंदर फंसे लोगों ने साइड की खिड़की खोली और आवाज लगाकर मदद मांगी। तीसरी मंजिल पर फंसे दमकल कर्मियों ने लोहे की सीढ़ी और रस्सी के सहारे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर अंदर फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकाला। सभी लोगों ने बाहर आकर राहत की सांस ली।

दमकल का प्रयास

छह गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया

दमकल विभाग के मुताबिक एक के बाद एक दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग की बड़ी घटना होने की सूचना पर ग्रेटर नोएडा से भी दमकल की गाड़ियों को रवाना किया गया। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि जिम में रखा कुछ सामान जल गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस घटना में कितने लोग फंसे थे?
इस घटना में करीब 15 लोग फंसे थे।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।