होटल, स्कूल और अस्पताल के भूखंड लेने का अंतिम मौका
ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा । यमुना सिटी में होटल, अस्पताल, नर्सरी स्कूल समेत शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने

ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। यमुना सिटी में होटल, अस्पताल, नर्सरी स्कूल समेत शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने के लिए भूखंड लेने का अंतिम मौका है। यमुना विकास प्राधिकरण की पांच अलग-अलग भूखंड योजनाओं में 30 और 31 मई को आवेदन की प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद दोबारा तिथि नहीं बढ़ेगी। यमुना विकास प्राधिकरण (यीडा) ने 28 जनवरी को होटल के 10 भूखंड, कॉमर्शियल फुटप्रिंट के आठ भूखंड और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के लिए 10 भूखंडों की योजना निकाली थी। योजना के तहत पांच से अधिक बार तिथि बढ़ाई जा चुकी है। वहीं, अब अंतिम समय सीमा 31 मई तय की गई है। इसके बाद इन भूखंड योजनाओं में दोबारा तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी।
इसके अलावा नर्सरी स्कूल, अस्पताल और शिशु कल्याण एवं मातृत्व केंद्र व शिशु गृह के लिए भी फरवरी में भूखंड योजना निकाली गई थी। ये सभी योजनाएं सेक्टर-18, 20, 22ई आदि में हैं। इन योजनाओं के तहत 30 मई आवेदन के लिए अंतिम तिथि होगी। इन योजना में भी पूर्व में दो बार तिथि को बढ़ाया जा चुका है, लेकिन अब प्राधिकरण ने आगे तिथि न बढ़ाने का निर्णय लिया है। प्राधिकरण का कहना है कि इसके बाद आवेदकों को मौका नहीं मिलेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


