बेकाबू ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत

Apr 01, 2026 04:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

लुहारली टोल प्लाजा के समीप हादसा हुआ चालक हादसे के बाद ट्रक छोड़कर भाग

बेकाबू ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत

दादरी, संवाददाता। लुहारली टोल प्लाजा के समीप मंगलवार की सुबह बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौत हो गई। आरोपी चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। इस मामले में युवक के भाई ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। दादरी कोतवाली पुलिस के मुताबिक मूलरूप से अलीगढ़ के नगला बाग गांव का रहने वाला रिंकू मंगलवार की सुबह बाइक पर सवार होकर नोएडा आ रहा था। वह लुहारली टोल प्लाजा के समीप पहुंचा तो एक बेकाबू ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल रिंकू को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस मामले में रिंकू के भाई दिनेश ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।