वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।

वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस के मुताबिक बुलंदशहर के रहने वाले परविंदर सिंह 26 मई को किसी काम से सूरजपुर कोर्ट जा रहे थे। जब वह मिगशन सोसाइटी के समीप पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत फरार हो गया। अब इस मामले में परविंदर के बेटे पंकज ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

कोतवाली प्रभारी का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज देखकर अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है। वाहन का पता लगाकर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।