Noida News: किसानों ने अनशन के चेतावनी दी
Noida News: ग्रेटर नोएडा के 44 गांवों के किसानों ने 20 जुलाई को प्राधिकरण कार्यालय के बाहर भूखंड के लिए अनशन करने का ऐलान किया है। किसानों की मांग है कि उन्हें चार प्रतिशत अतिरिक्त भूखंड मिले। अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई, तो वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों के घर पर भी अनशन करेंगे।

Noida News: ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। ग्रेटर नोएडा के 44 गांवों के किसानों ने चार प्रतिशत अतिरिक्त भूखंड की मांग को लेकर 20 जुलाई को प्राधिकरण कार्यालय के बाहर एक दिवसीय अनशन करने का ऐलान किया है। साथ ही कहा कि मांग पूरी न होने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के घर पर अनशन किया जाएगा। किसानों ने ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब में बुधवार को संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता की। किसानों ने बताया कि अब तक चार प्रतिशत के भूखंड नहीं मिले हैं। 44 गांवों के हजारों के संख्या में किसान परिवार प्रभावित है। किसान प्राधिकरण पर एक दिवसीय अनशन करेंगे। अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ है तो जनप्रतिनिधियों के घर के बाहर अनशन पर बैठेंगे।
इस मौके पर अमित भाटी, संतराम प्रधान, भीम, सुरेश मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


