Noida News: भूखंड की फाइल आगे न बढ़ाने पर किसानों का प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

Noida News: नोएडा में किसान अपने पांच प्रतिशत भूखंड से जुड़े मामले में काम नहीं होने पर प्राधिकरण के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों का आरोप है कि प्रबंधक और जेई रिश्वत मांग रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और यह आरोप लगाया है कि उनके साथ उत्पीड़न किया जा रहा है।

Noida News: भूखंड की फाइल आगे न बढ़ाने पर किसानों का प्रदर्शन

Noida News: नोएडा, विक्रम शर्मा। किसान के पांच प्रतिशत भूखंड से जुड़े मामले में काम नहीं होने पर किसानों ने सोमवार को प्राधिकरण के सेक्टर-19 दफ्तर पर प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि काम करने की एवज में प्रबंधक और जेई रिश्वत मांग रहे हैं। भारतीय किसान परिषद के बैनर तले किसानों ने प्राधिकरण के वर्क सर्किल-8 के सेक्टर-19 स्थित दफ्तर पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान गेझा तिलपताबाद के रहने वाले ब्रजपाल और जयवीर ने आरोप लगाया कि इस वर्क सर्किल में तैनात प्रबंधक एवं जेई पांच प्रतिशत भूखंड की फाइल को आगे बढ़ाने की बजाय उस पर अनावश्यक टिप्पणी लिख रहे हैं।

वह साफ तौर पर कह चुके हैं कि प्राधिकरण उनकी जांच करा ले। उन्होंने किसी भी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण नहीं कर रखा है।किसानों का आरोप है कि ओएसडी और महाप्रबंधक के आदेशों को भी जेई नहीं मान रहे। फाइल को आगे बढ़ाने की एवज में किसी के माध्यम से रुपये की मांग की गई थी। इसको लेकर प्रदर्शन किया गया। एसीपी ने मौके पर पहुंचकर किसानों को शांत कराया। किसानों ने सीईओ के नाम ज्ञापन देकर प्रबंधक एवं जेई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। किसानों का कहना है कि प्राधिकरण के अफसर उत्पीड़न कर रहे हैं। उनकी समस्याओं का समाधान करने की बजाए चक्कर कटवाते हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsनोएडाNoida News: भूखंड की फाइल आगे न बढ़ाने पर किसानों का प्रदर्शन