Hindi NewsNcr NewsNoida NewsFarmers Protest in Greater Noida Against Land Acquisition Issues
कलेक्ट्रेट पर किसान संघर्ष मोर्चा का धरना 25 को होगा

कलेक्ट्रेट पर किसान संघर्ष मोर्चा का धरना 25 को होगा

संक्षेप: ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। जमीन अधिग्रहण से प्रभावित जिले के किसानों की लंबित मांगों र्यालय संवाददाता। जमीन अधिग्रहण से प्रभावित जिले के किसानो

Tue, 18 Nov 2025 06:26 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। जमीन अधिग्रहण से प्रभावित जिले के किसानों की लंबित मांगों का निस्तारण न होने और प्राधिकरण की वादा खिलाफी के विरोध में किसान संघर्ष मोर्चा ने 25 नवंबर को कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। इसको लेकर मंगलवार को बैठक कर रणनीति तय की जाएगी। धरने में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के किसान शामिल होंगे। अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष डॉ़ रूपेश वर्मा ने इस संबंध में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि हाई पावर कमेटी की सिफारिशों को लागू करने में देरी, किसान आबादियों का निस्तारण न होने तथा 10 फीसदी विकसित भूखंड देने में हो रही देरी से किसानों में रोष है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नए भूमि अधिग्रहण कानून का लाभ नहीं दिया जा रहा है। जिले के किसान पिछले दो वर्षों से अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं,लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस दौरान मौजूद किसान नेताओं ने कहा कि यदि 25 नवंबर को कलेक्ट्रेट पर होने वाले धरना प्रदर्शन में किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं निकाला गया तो संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में आंदोलन अनिश्चितकाल रूप ले सकता है। किसान नेता सोनू कुमार ने सर्किल रेट न बढ़ाने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह किसानों के साथ अन्याय है। किसानों का आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिल रहा है। इस मौके पर जय प्रकाश आर्य, देवपाल अवाना, पवन, प्रेमपाल चौहान, सोनू समानिया आदि उपस्थित रहे।