अवैध निर्माण तोड़ने गए प्राधिकरण दस्ते को किसानों ने वापस भेजा

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

उदय सिंह सेक्टर-128 के पास सुल्तानपुर गांव में गुरुवार को प्राधिकरण का दस्ता अधिसूचित

अवैध निर्माण तोड़ने गए प्राधिकरण दस्ते को किसानों ने वापस भेजा

नोएडा, उदय सिंह । सेक्टर-128 के पास सुल्तानपुर गांव में गुरुवार को प्राधिकरण का दस्ता अधिसूचित क्षेत्र में आने वाले अवैध निर्माण को तोड़ने गया। किसानों ने प्राधिकरण की कार्रवाई का विरोध किया। इसके बाद प्राधिकरण दस्ता वापस लौट गया। प्राधिकरण के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर प्राधिकरण का दस्ता गुरुवार को सुल्तानपुर गांव के खसरा संख्या-496 और 497 में अतिक्रमण हटाने पहुंच गया। इसका ग्रामीण और किसानों ने जमकर विरोध कर दिया। इसके बाद प्राधिकरण का दस्ता वापस लौट गया। भारतीय कियसान यूनियम मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल त्यागी ने बताया कि जिस स्थान पर प्राधिकरण दस्ता अवैध निर्माण को हटाने के लिए पहुंचा था, वह किसानों की पुस्तैनी आबादी है।

उन्होंने बताया कि नोएडा प्राधिकरण के वर्ष 2011 के सर्वे में भी दर्ज है। प्राधिकरण द्वारा बिना किसी पूर्व नोटिस, बिना किसी कानूनी प्रक्रिया और बिना किसानों को सूचित किए बुलडोजर चलाकर मकान तोड़ने की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई पूरी तरह से अन्यायपूर्ण, किसान विरोधी और कानून की खुलेआम अवहेलना है। इस कार्रवाई का भारतीय किसान यूनियन मंच बड़े स्तर पर विरोध किया। उन्होंने कहा कि किसानों और संगठन के कार्यकर्ताओं के आने पर प्राधिकरण के अधिकारियों एवं बुलडोजर दस्ते को घेरकर कार्रवाई रुकवा दी और स्पष्ट कर दिया दी। किसानों के अधिकारों का हनन किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। जब आबादी वर्ष 2011 के सर्वे में दर्ज है तो बिना नोटिस और बिना सुनवाई के मकान तोड़ना पूरी तरह गैरकानूनी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।