पुण्यतिथि पर किसानों ने पौधरोपण कर रक्तदान किया
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नोएडाग्रेटर नोएडा के अस्तौली गांव में भाकियू (टिकैत) के संस्थापक महेंद्र सिंह टिकैत की 15वीं पुण्यतिथि मनाई गई। किसानों ने कूड़ा निस्तारण केंद्र के विरोध में धरना स्थल पर हवन किया, पौधरोपण किया और रक्तदान किया। नेताओं ने टिकैत को किसानों की आवाज बताया।

ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। भाकियू (टिकैत) के संस्थापक महेंद्र सिंह टिकैत की 15वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को जिले के अस्तौली गांव में मनाई गई। गांव में कूड़ा निस्तारण केंद्र के विरोध में चल रहे धरना स्थल पर हवन के साथ किसानों ने पौधरोपण कर रक्तदान किया। संगठन के मेरठ मंडल महासचिव अनित कसाना और जिलाध्यक्ष रॉबिन नागर ने कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत केवल एक नेता नहीं, बल्कि किसानों की आवाज थे।
ये भी पढ़ें:35 रक्त वीरों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


