फर्जी बैनामा कराने पर मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

दादरी में बढ़पुरा गांव में एक भूखंड का फर्जी तरीके से बैनामा कराने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में तीन महिला समेत आठ के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

फर्जी बैनामा कराने पर मुकदमा दर्ज

दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र के बढ़पुरा गांव में एक भूखंड का फर्जी तरीके से बैनामा कराने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में तीन महिला समेत आठ के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि बढ़पुरा गांव में मनीष भाटी परिवार के साथ रहते हैं। वह गांव में ही एक भूखंड पर सह खातेदार मालिक हैं। दो नवंबर 2021 को सह खातेदार दिखाते हुए भूखंड का फर्जी बैनामा विजेंद्र सिंह भाटी ने अपने हक में राम भूली से कर लिया, जबकि रामभूली का पति त्रिलोक और रविंद्र भाटी गवाह है।

पीड़ित की शिकायत पर कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।